विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम, विस्थापित परिवारों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास और निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने कहा कि यह त्रासदी जिन्ना की जिद, अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति तथा कांग्रेस की असफल राजनीति का परिणाम थी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि अगस्त 1947 भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में एक ऐसा समय था जिसमें आज़ादी का जश्न और विभाजन का दर्द दोनों शामिल थे। विभाजन ने लाखों लोगों के जीवन को पूरी तरह बदल दिया और इतिहास में गहरी व दर्दनाक छाप छोड़ी। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने बताया कि विभाजन की विभीषिका का असली पैमाना इसके भयावह आंकड़ों से समझा जा सकता है, जो आज भी रोंगटे खड़े कर देते हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा अरुण कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि 1947 का विभाजन केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि एक सबक है जो मानवीय संवेदनाओं के महत्व को रेखांकित करता है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने कहा कि इस स्मृति दिवस का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को त्रासदी से सबक लेकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विकास कुमार ने विभाजन से जुड़ी संस्मरणों और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री रेणु गर्ग, सुषमा पुंडीर, सतीश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पुंडीर सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ रणबीर सिंह ने विभाजन से संबंधित पुस्तकों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विस्थापित परिवारों के सदस्य निर्मला डूंगरा, राधा देवी कथूरिया, जगत राम साहनी, कमलेश साहनी, बलदेव राज नरूला, जीवनी नरूला, गुलशन कुमारी अनंग, कमल कांता साहनी, राधा देवी और सुन्दर लाल को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अरुण कुमार सिंह ने इन परिवारों से उनकी आपबीती भी जानी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरपाल निर्वाल और संचालन प्रधानाचार्य विकास कुमार ने किया। आयोजन में राजेश कुमारी, कैप्टेन प्रवीण चौधरी, राकेश कुमार, प्रदीप पुंडीर, अशोक त्यागी, आशीष द्विवेदी, संदीप कुमार कौशिक, विपिन कुमार और अभिषेक गर्ग का विशेष सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts