हर घर तिरंगा अभियान-2025 के तहत मुजफ्फरनगर में भव्य राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के मार्गदर्शन मेंहर घर तिरंगा अभियान-2025” के तृतीय चरण का आयोजन 13 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। इस चरण के अंतर्गत सभी शासकीय भवनों, कार्यालयों, विद्यालयों, होटलों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण एवं तिरंगा लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहतहर मन तिरंगा, हर घर तिरंगाकी भावना को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्रभक्ति गीतों, जोश भरे नारों और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।राजकीय पुस्तकालय, मुजफ्फरनगर में डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में भव्य राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी इंद्रजीत सिंह को डॉ. राजीव कुमार द्वाराहर घर तिरंगा अभियानके अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीतों एवं ऊर्जावान नारों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें पुस्तकालय प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को सुदृढ़ करना है। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास के मार्गदर्शन में जनपद के सभी विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में वादविवाद प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत, पोस्टर मेकिंग, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें छात्रछात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में अनुपम, उपेंद्र पांडेय, पुस्तकालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। पूरे जनपद में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह का माहौल है और नागरिक तिरंगा फहराकर राष्ट्र उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दे रहा है, बल्कि जनमानस में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts