एस.डी. कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को नशामुक्त भारत का संदेश

मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले की प्रतिष्ठित एवं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओंमिनाक्षी स्वरूप (चेयरमैन नगर पालिका), कुमारी पूनम विश्नोई (जिला उपक्रीड़ा अधिकारी), इन्दु सिद्धार्थ (पुलिस अधीक्षक क्राइम), प्रज्ञा सिंह (ईओ), चंचल सक्सेना (डायरेक्टर एस.डी. पब्लिक स्कूल), अंकिता कुमार (महिला उद्यमी), शिवानी लाल (फिजियो उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम), सुनैना प्रकाश (उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन) और सीमा शर्मा (बेस्ट टीचर अवार्ड, कुंवर जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज) को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अपनेअपने क्षेत्रों में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रहमचारी केशव स्वरूप ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल अधिकार देना नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अवसर और अनुकूल वातावरण प्रदान करना है, ताकि महिलाएं अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग कर सकें। मिनाक्षी स्वरूप ने कहा कि एक महिला केवल परिवार की धुरी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की वास्तविक शक्ति है, और जब महिला मजबूत होती है तो पूरा देश मजबूत होता है। इन्दु सिद्धार्थ ने अहिल्याबाई होलकर को कुशल प्रशासक और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बताया। सुनैना प्रकाश ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है और उनकी राह में आने वाली बाधाओं को दूर करना आवश्यक है। कुमारी पूनम बिश्नोई ने खेल और शिक्षा को लड़कियों के आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता के विकास का आधार बताया। शिवानी लाल ने खेल को मानसिक साहस और आत्मविश्वास का जरिया बताया, वहीं चंचल सक्सेना ने शिक्षा और आत्मनिर्भरता को महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव कहा। अंकिता कुमार ने सभी अतिथि महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कॉलेज की महिला शिक्षा सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन के सौजन्य से एस.डी. स्पोर्ट्स एकेडमी में निशानेबाजी, 100 मीटर दौड़, रस्साकसी और शतरंज जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं कोनशामुक्त युवा एवं विकसित भारतके लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम में फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर और पर्वतारोही डॉ. अनिल कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विजेता बताया। राइफल क्लब कोच प्रमोद कुमार ने कहा कि खेल केवल जीतहार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाते हैं। प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की सफलता में नंदिनी, न्यासा, शगुन, पीहू, इशिता, लक्ष्मी, तुषार, मोहम्मद जुनैद, निखिल और पीयुष सहित अन्य छात्रों का विशेष योगदान रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts