मुजफ्फरनगर में 11 अगस्त को भव्य वॉकथॉन रैली, अंगदान जागरूकता का संदेश देंगे 17 रोटरी क्लब व इनरव्हील संगठन

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब, जो एक अंतरराष्ट्रीय संस्था के रूप में वर्षों से अनेक सामाजिक अभियानों में अग्रणी रहा है, ने इस वर्ष अंगदान पर विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। पोलियो उन्मूलन में 25 वर्ष की अथक मेहनत के बाद सफलता हासिल करने वाले इस संगठन ने अब अंगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय को केंद्र में रखा है। 3 अगस्त को राष्ट्रीय अंगदान दिवस और 13 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर रोटरी मंडल 3100 के युवा मंडलाध्यक्ष नितिन कुमार अग्रवाल (सीए) के निर्देशानुसार पूरे मंडल में यह अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 11 अगस्त 2025, सोमवार को मुजफ्फरनगर में एक भव्य वॉकथॉन रैली का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे सर्विस क्लब प्रकाश चौक से शुरू होने वाली यह रैली कोर्ट रोड, झांसी की रानी होते हुए सनातन धर्म सभा भवन पर संपन्न होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कंट्री कोऑर्डिनेटर ऑर्गन डोनेशन राजेश मित्तल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया करेंगे। आयोजन में मुजफ्फरनगर और खतौली के सभी 17 रोटरी क्लब, 7 इनरव्हील क्लब और अलकनंदा ब्लड सेंटर संयुक्त रूप से भाग ले रहे हैं। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली सहसंयोजक के रूप में इस कार्यक्रम में सहयोग करेगा।रैली में स्कूली बच्चे, ग्रुप बैंड, स्काउटगाइड टीम और दोपहिया वाहन भी शामिल होंगे। संचालन की जिम्मेदारी असिस्टेंट गवर्नर अंकित मित्तल, अलित जैन और प्रशांत जैन निभाएंगे। प्रतिभागियों के लिए टीशर्ट और जलपान की व्यवस्था की जाएगी। रैली के समापन के बाद सनातन धर्म सभा भवन में एक विशेष सभा आयोजित होगी, जिसमें मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अमित कुमार, डॉ. निकुंज अग्रवाल, डॉ. सिद्धार्थ सत्पथी और डॉ. चिराग जैन अंगदान पर विस्तृत जानकारी देंगे। मुजफ्फरनगर के चिकित्सक डॉ. ईश्वर चंद्र, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. कमल गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार और डॉ. रजत जिंदल भी इस विषय पर जागरूकता फैलाएंगे।सभा का संचालन रोटेरियन रवींद्र कुमार और रोटेरियन नियम शर्मा, दोनों असिस्टेंट गवर्नर, करेंगे। कार्यक्रम में इनरव्हील डिस्ट 310 की चेयरमैन शालिनी के नेतृत्व में इनरव्हील संगठन की महिलाएं भी सक्रिय रूप से भाग लेंगी। आयोजन के रीजनल कोऑर्डिनेटर रो. अनिल सोबती और ज़ोनल कोऑर्डिनेटर सुनील अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि वे इस वॉकथॉन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अंगदान के महत्व को हर घर तक पहुंचाएं और इस अभियान को सफल बनाएं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts