शाहपुर में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भव्य तिरंगा बाइक यात्रा, सैकड़ों लोगों की उमड़ी भीड़

मुज़फ्फरनगर के शाहपुर में भाजपा मंडल शाहपुर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भव्य तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मंडल उपाध्यक्ष व समाजसेवी अरविंद पाल के कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई म्हाड़ी पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस यात्रा में मंडल शाहपुर के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी और मंडल अध्यक्ष डॉ. मुनीश त्यागी ने फीता काटकर किया। तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया, जिससे माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर उठा।

इस अवसर पर डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. गौरव सैनी, मंडल महामंत्री डॉ. नीटू सैनी, अमितपाल, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पाल, राजेश गोयल, डॉ. अतुल त्यागी, राजीव बालियान, कविता सैनी, बबीता, रूबी सैनी, कपिल सैनी, रविन्द्र कुमार, संदीप जैन, हरिओम पुंडीर, योगेश मलिक, वरुण सिंह, प्रदीप पाल, नीरज सैनी, जोनी सैनी, तनु सैनी, हर्षित जैन, दिव्यांश अग्रवाल, सोनू सैनी, मनोज सैनी, संदीप सैनी ढिंध्वली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में शामिल युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाते आगे बढ़ते रहे। कस्बे के प्रमुख स्थानों पर लोगों ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ यात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरे इलाके में देशभक्ति का जोश और एकता का संदेश गूंजता रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करना तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना था। तिरंगा बाइक यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा दी। यह आयोजन न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बल्कि स्थानीय जनता के लिए भी एक यादगार क्षण बन गया, जिसमें सभी ने मिलकर एकता, सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts