मालाखेड़ा। पृथ्वीपुरा पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जहां पर विभिन्न समस्याओ के समाधान हेतु ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। रात्रि चौपाल प्रभारी उपखंड अधिकारी मालाखेड़ा को प्रशासक तुलसीदास ने पंचायत की ओर से सरकारी स्कूल के आगे जल भराव निकासी, तथा सड़क को ऊंचा करवाने । कस्बे में 24 घंटे 3 फेस बिजली की सप्लाई होने, सरकारी अस्पताल को 24 घंटे चालू रखे जाने तथा अस्पताल में डिलीवरी करवाने की मांग रखी। वहीं पृथ्वीपुरा पंचायत क्षेत्र में सरकारी भूमि का सीमा ज्ञान करने के लिए भी पत्र दिया गया। उधर अन्य ग्रामीणों सहित रात्रि चौपाल में 48 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिनमें प्रशासक तुलसीदास नावलीया द्वारा पंचायत के लेटर पैड पर पंचायत में प्रमुख 10 समस्याओं के बारे में अवगत कराया। रात्रि चौपाल में दी गई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। रात्रि चौपाल प्रभारी नवज्योति कवरिया उपखण्ड अधिकारी मालाखेड़ा, नायब तहसीलदार मालाखेड़ा, सहायक अभियंता बिजली विभाग, सहायक अभियंता PWD, कनिष्ठ अभियंता बिजली विभाग, कानूगो, पटवारी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, पंचायती राज विभाग, तथा तुलसीदास नावलिया प्रशासक पृथ्वीपुरा, चिरंजी लाल शर्मा, मोहनलाल जाटव, गंगाधर जाटव (प्रशासकीय समिति सदस्य,) रामू यादव, नरेश मूर्तिकार लखन योगी, सुरेश चंद सैनी, भूरिया रेबारी, राधेश्याम रेबारी , करण जोगी, बाबूलाल मीणा, राहुल मीणा, मुकेश यादव, हीरा वाल्मीक, नटवर वाल्मीक, अरुण वाल्मीक आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे















