राजगढ़ में व्यापारी अपहरण मामले का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ थाना क्षेत्र के कारोठ गांव स्थित ठेकड़ा वाले हनुमान मंदिर के पास 6 जून की रात व्यापारी नवीन कुमार के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शेष बचे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ दीपू पुत्र मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मस्तपुर गोविंदगढ़ का निवासी है और वर्तमान में मुल्तान नगर, नई बस्ती, वैशाली नगर, अलवर में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई 1500 रुपये की नकदी और एक देशी कट्टा बरामद किया है।

थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 6 जून को व्यापारी नवीन कुमार का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था और उनके परिवार से फिरौती की मांग की गई थी। इस दौरान फोन पे के माध्यम से लेन-देन भी हुआ। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, तुरंत राजगढ़ थानाधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गईं। दबाव को देखते हुए आरोपी व्यापारी को भरतपुर क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। व्यापारी को उसी रात सकुशल बरामद कर लिया गया था, लेकिन उसकी सोने की अंगूठी और नकदी लूट ली गई थी।

पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए डीएसपी मनीषा मीना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को पहले ही बापर्दा गिरफ्तार कर लिया था। ये तीनों आरोपी 20 से 25 वर्ष की उम्र के हैं और अलवर जिले के रहने वाले हैं। अब चौथे आरोपी दीपक उर्फ दीपू की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह सुलझा लिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts