सहारनपुर , परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत आने वाले सहारनपुर मुज़फ्फरनगर और शामली जनपदों के एनडीपीएस एक्ट से जुड़े नोडल अधिकारियों ड्रग्स इंस्पेक्टरों तथा एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारियों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तीनों जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 4 अगस्त को आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक के निर्देशों पर चर्चा की गई जिसमें नशे के अवैध कारोबार प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम को लेकर ठोस रणनीति अपनाने पर बल दिया गया
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को उचित प्रशिक्षण दिया जाए थानों को एएनटीएफ और एनसीबी के अधिकारियों से समन्वय बनाकर अभियान चलाने को कहा गया तस्करों की भूमिका के अनुसार उन्हें किंगपिन मध्यस्थ और पैडलर की श्रेणी में विभाजित कर कार्रवाई की जाएगी
पचास ग्राम से अधिक स्मैक की बरामदगी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी साथ ही पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दोषियों की संपत्ति जब्त करने और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर जिला ड्रग्स निरीक्षक के सहयोग से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गएअधिकारियों से कहा गया कि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए नार्को टेररिज्म जैसी स्थिति को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि नशे के विरुद्ध अभियान पूरी सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा जिससे समाज को इस खतरे से सुरक्षित रखा जा सके















