रक्षाबंधन पर मिलावटखोरी रोकने को खाद्य विभाग का अभियान तेज

सहारनपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर मिठाई और मसालों के नमूने लिए। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा लखनऊ और जिलाधिकारी सहारनपुर के निर्देश पर की गई।कार्रवाई के दौरान कम्बोह का पुल स्थित ताज स्वीट्स की निर्माण इकाई से घेवर और खोया के नमूने तथा प्रतिष्ठान से घेवर मिठाई का नमूना लिया गया। इसी क्षेत्र के सईद स्वीट्स से कलाकंद और सुपर किराना स्टोर से काली मिर्च का नमूना संग्रहित किया गया।

इसके अलावा रामपुर मनिहारन में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में खुशीराम की पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी की गई, जहां से पनीर और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।इस अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य) मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण जगदम्बा प्रसाद, शिवनाथ सिंह, महेश कुमार, कुलदीप तिवारी व अमित कुमार गौतम शामिल रहे। विभाग ने जानकारी दी है कि यह अभियान रक्षाबंधन तक लगातार जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts