मर्यादा पुरुषोत्तम की कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ, नगर हुआ राममय

मुजफ्फरनगर में मर्यादा पुरुषोत्तम की दिव्य कथा का शुभारंभ अत्यंत भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह पावन यात्रा एसडी कॉलेज मार्केट से आरंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव चौक पहुंची, जहां भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। शिव चौक से यात्रा पुनः एसडी कॉलेज मार्केट लौटकर सम्पन्न हुई।इस यात्रा में नगर की महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश लिए हुए महिलाओं की लंबी कतारें, भक्ति गीतों और भजनकीर्तन के साथ नगर को संगीतमय बना रही थीं। इस यात्रा ने सम्पूर्ण वातावरण को धार्मिक ऊर्जा से भर दिया। नगर के कोनेकोने से श्रद्धालु इसमें सम्मिलित हुए और पूरे नगर को एक दिव्य रंग में रंग दिया गया।इस अवसर पर नगर में श्रद्धा और आस्था का विशेष दृश्य देखने को मिला। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नगर की गलियों को राममय कर दिया। आयोजन में प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने भी इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ा दी।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसेन कंसल, राकेश कंसल, योगेंद्र सिंघल, विजय तागरा, अनिल नामदेव, अनुराग गर्ग, श्याम जसूजा, रक्षित नामदेव, अचिन कंसल सहित नगर के अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कथा का श्रवण करें और अपने जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करें।यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव का प्रतीक है, बल्कि नगर में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत कर रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts