प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर 2 में राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाया गया,

सहारनपुर  ,  ब्लॉक मुजफ्फराबाद के प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर 2 में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षिका अंजली आर्य ने बच्चों को तिरंगे के इतिहास, स्वरूप, नियमों और महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को वर्तमान तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया था, जिसे पिंगली वेंकैया ने डिज़ाइन किया था। तिरंगे के तीन रंगों—केसरिया, सफेद और हरे—का क्रमशः साहस, शांति और विकास के प्रतीक के रूप में विशेष महत्व है।
बच्चों को बताया गया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान दंडनीय अपराध है और इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर बच्चों ने “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” गीत गाकर देशप्रेम का परिचय दिया। कार्यक्रम में आहड़, उमर, सुमेल, अफरज, शिफा, अल्फिया सहित कई बच्चे उपस्थित रहे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts