परिवहन विभाग ने वाहनों सहित पांच एम्बुलेंसो का भी नो पार्किंग में किया चालान

बांदा। परिवहन विभाग बांदा द्वारा जिलाधिकारी  जे.रीभा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत आज जनपद के जिला कलेक्ट्रेट चौराहा एवं जिला चिकित्सालय बांदा में पीटीओ राम सुमेर यादव ने अपनी टीम के साथ मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 70 वाहनों का कलेक्ट्रेट चौराहे पर एवं 5 एम्बुलेंसों का जिला चिकित्सालय पर नो पार्किंग पर खड़े होने पर चालान किया।
पीटीओ रामसुमेर यादव के द्वारा हिदायत देते हुए बताया कि जनपद में निरंतर चलाए जा रहे मानक विहीन वाहनों के विरुद्ध अभियान में जो भी वाहन मानक पर खरे नहीं उतरते हैं एवं मानक के विरुद्ध जिनका संचालन किया जा रहा है ऐसे वाहनों पर नियमित कार्यवाही की जाएगी इसलिए सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर ही वाहनों का उपयोग करें उन्हीं वाहनों का संचालन करें जो सभी मानकों को पूरा करते हों इसमें चलानी कार्रवाई के साथ-साथ वाहन सीज की कार्यवाही एवं जुर्माना भी संभव है इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी वाहनों को मानक के अनुरूप फिटनेस हो तभी इनका संचालन सुनिश्चित करें। वाहन चालकों को पीटीओ रामसुमेर द्वारा हेलमेट,शीट बेल्ट के लिए जागरूक भी किया गया और विस्तृत जानकारी के साथ नियमों को बताया गया।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts