आंध्र प्रदेश के तिरुपति से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ान के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी सामने आई। उड़ान भरने के बाद विमान लगभग 40 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। पायलट ने तकनीकी समस्या को देखते हुए विमान को हैदराबाद ले जाने के बजाय तिरुपति एयरपोर्ट पर वापस लाने का निर्णय लिया।
सभी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने सतर्कता दिखाई और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान को सुरक्षित रूप से तिरुपति एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस घटना के बाद यात्रियों में घबराहट का माहौल रहा, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
एयरलाइन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक तकनीकी टीम द्वारा विमान की जांच की जा रही है। यात्रियों की अगली यात्रा व्यवस्था को लेकर भी प्रयास किए जा रहे है























































