फौजा सिंह हिट एंड रन केस: आरोपी अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार जब्त

जालंधर में चर्चित हिट एंड रन केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया है। 114 वर्षीय विश्व प्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है।

पूछताछ में अमृतपाल सिंह ने हादसे के वक्त गाड़ी में अकेला होने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से यह मामला राज्यभर में सुर्खियों में रहा था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts