भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने को लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की. दोनों टीमें इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं.पुरुष टीम जहाँ टेस्ट सीरीज़ में व्यस्त है, वहीं महिला टीम अगली वनडे सीरीज़ खेलेगी. इस मुलाकात के दौरान उनके साथ सहयोगी स्टाफ और बीसीसीआई के अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किंग चार्ल्स तृतीय को अपनी किताब ‘स्कार्स ऑफ़ 1947: रियल पार्टीशन स्टोरीज़’ भेंट की. शुक्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि किंग चार्ल्स तृतीय ने किताब की विषयवस्तु में काफी रुचि दिखाई.
Rajiv Shukla With King James III























































