राजगढ़ (अलवर)कस्बे के चौपड़ बाजार में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में अगस्त माह में होने वाला श्री कृष्ण जन्माष्टमी दही हांडी महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है ।
मंदिर महंत एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री पंडित रोहित शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को आयोजित होने वाला दशम दही हांडी महोत्सव की तैयारी को लेकर आज चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी दही हांडी महोत्सव समिति की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें समिति अध्यक्ष दीनदयाल मंडावरा ,उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एडवोकेट ,सचिव विश्वास कुमार मित्तल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष हरिओम गुप्ता मदन मोहन शास्त्री एडवोकेट ,व्यवस्थापक महंत पूर्ण दास पंडित रोहित शर्मा गायत्री देवी सचिव मोनू सैनी तथा परमानंद सैनी मुकेश सैनी यादराम सैनी चिराग सैनी हबलू सैनी, देव सोनी, पवन पटवा, गौरीशंकर शर्मा ,रामावतार सैनी, आदि मौजूद रहे ।















