हापुड जिलाधिकारी के विरोध में लेखपालों का प्रदर्शन

बांदा। हापुड के जिलाधिकारी के विरोध में जिले भर में लेखपालों ने मोर्चा खेलते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद अपनी मांगों को ज्ञापन संबंधित उपजिलाधिकारी को सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील बांदा ने भी हापुड़ जिलाधिकारी के विरोध में धरना देते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

एसडीएम को दिये ज्ञापन में लेखपालों ने बताया है कि जनपद हापुड़ में जिला अधिकारी का अधीनस्थ के प्रति अपमानजनक एवं दमनात्मक व्यवहार एवं बिना जांच के ही झूठी शिकायत पर उत्पीड़नात्मक कारवाई के तनाव में लेखपाल सुभाष मीणा की मृत्यु हो गई है। इस हृदयविदारक घटना से प्रदेश के समस्त लेखपाल आहत हैं।

आगे बताया कि आजकल कुछ अधिकारियों में सोशल मीडिया एवं आम जनता के मध्य पब्लिसिटी पाने की इच्छा के कारण बैठक, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, ग्राम चौपाल के दौरान अधीनस्थ को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने एवं दंडित करने की प्रवृत्ति बढ रही है। जिससे कर्मचारी तनाव/डिप्रेशन के मध्य नौकरी कर रहे हैं। नौकरी में बढ़ते कार्य के दबाव के साथ ही अधिकारियों के व्यवहार के कारण जहां कर्मचारियों का स्वास्थ एवं पारिवारिक जीवन बिगड़ रहा है, वहीं शासकीय कार्य सम्पादन में भी श्रम के सापेक्ष आउट पुट अच्छा प्राप्त नहीं होता है। मुख्य सचिव के निर्देशो का अनुपालन नही किया जा रहा है, जिनके अनुसार कर्मचारी समस्याओं के सम्बंध में संगठन पदाधिकारियों के साथ प्रति माह बैठक किए जाने का प्रावधान है। संवादीहनता एवं संवेदनहीनता के कारण ऐसी घटनाए घटित होती है। हापुड़ की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिये जायें। लेखपालों ने मांग की कि मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति तत्काल की जाएं। जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। समस्त अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश निर्गत किए जाएं। मुख्य सचिव द्वारा निर्गत शासनादेशो, जिनमे समस्त प्रांतीय,मण्डलीय,जनपदीय, तहसील स्तरीय अधिकारियों को प्रति माह कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारी समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने के निर्देश निर्गत किए गये है,का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश निर्गत करने की कृपा करे। उपरोक्त बिंदुओ पर साहनुभूति पूर्वक कार्यवाही करने की कार्यवाही की जाये।

 

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts