द्वारिकासिटी चोरी का खुलासा: मुजफ्फरनगर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, नकदी व आभूषण बरामद

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी पुलिस ने द्वारिकासिटी में बंद पड़े एक मकान में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ऊँचा कोट, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1,10,000 नकद, सफेद धातु की एक जोड़ी पाजेब, एक पर्स, वादी अमित वत्स का आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है।पुलिस को यह सफलता शुक्रवार को मिली जब उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति रेलवे अंडरपास से हाईवे की ओर जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दानिश को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह चोरी अपने साथी अफजाल, निवासी फरूखनगर, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद के साथ मिलकर की थी। दानिश ने यह भी बताया कि बरामद किया गया सामान उसकी हिस्सेदारी का है जबकि चोरी का शेष माल अफजाल के पास है, जो अब भी फरार चल रहा है।यह घटना 3 जुलाई 2025 को घटी थी, जब द्वारिकासिटी निवासी अमित वत्स ने नई मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर एफआईआर संख्या 329/25, धारा 305/331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पूरी कार्रवाई में थाना नई मंडी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश कौशिक, अनिल कुमार तोमर, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल मुनेश कुमार, हिमांशु कुमार, विश्वेन्द्र कुमार, चन्द्रभान और रोहित कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अब फरार आरोपी अफजाल की तलाश में दबिश दे रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts