औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बरौआ में प्रेम संबंधों के चलते तीन मासूम बच्चों की हत्या करने वाली मां प्रियंका को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है, जबकि उसके प्रेमी और रिश्ते में देवर आशीष उर्फ डैनी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। यह ऐतिहासिक फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैफ अहमद की अदालत ने घटना के एक वर्ष और 13 दिन बाद। घटना 27 जून 2024 को हुई थी, जब प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने चार बच्चों को मारने की कोशिश की थी। तीन बच्चों — माधव (6), आदित्य (4) और मंगल (2) — की पानी में डुबोकर हत्या कर दी गई, जबकि बड़ा बेटा सोनू भागकर बच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। अदालत ने प्रियंका को तीन हत्याओं में मृत्युदंड और आशीष को उम्रकैद के साथ दोनों पर जुर्माना भी लगाया है, जिसमें 75% राशि जीवित बचे सोनू को दी जाएगी। यह फैसला क्षेत्र में न्याय की मिसाल बन गया है और आमजन ने इसका स्वागत किया है।















