सहारनपुर।‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत सहारनपुर में वृक्षारोपण महाअभियान 2025 का शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र, राधा विहार कॉलोनी, नुमाइश कैंप में त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) का पौधा रोपित कर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम पर रोपित करे और उसकी देखभाल उसी तरह करे जैसे वह अपनी माँ की करता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को सफल बनाने में जनभागीदारी अनिवार्य है।























































