कांवड़ यात्रा 2025: पुलिस अधीक्षक नगर ने शिव चौक पर की कांवड़ियों से कुशलक्षेम पूछी
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने शिव चौक पर उपस्थित रहकर कांवड़ियों से कुशलक्षेम पूछी और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश:
कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने और कांवड़ यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने और कांवड़ियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है या उनकी तबीयत खराब होती है, तो तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
कांवड़ियों से वार्ता:
पुलिस अधीक्षक नगर ने कांवड़ियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम भी ली और बताया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर निसंकोच 112 पर कॉल करें या ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी को अपनी समस्या बताएं। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता की जाएगी।















