पटना गोपाल खेमका हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर..

पटना गोपाल खेमका हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी विकास ढेर, हथियार सप्लाई करने का था आरोप

पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में विकास उर्फ ​​राजा मारा गया, जो गोपाल खेमका हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने का आरोपी था। पुलिस ने शूटर की गिरफ्तारी के बाद छापेमारी की, जिसके दौरान राजा ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।

मामले की विस्तृत जानकारी:

पुलिस ने विकास उर्फ ​​राजा को मुठभेड़ में मार गिराया वह गोपाल खेमका हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने का आरोपी था,पुलिस ने रात भर छापेमारी की, जिसके दौरान राजा ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग कर उसे मार गिराया।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई:

घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक गोली और एक कारतूस बरामद किया गया है,शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts