मुज़फ्फरनगर के भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल में मल्टीटास्किंग सर्जरी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं, जिससे जनपदवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हॉस्पिटल में ओपीडी सेवाएं सर्जन मनोज झा द्वारा दी जाएंगी। ओपीडी का उद्घाटन हॉस्पिटल के सीईओ विजय जैन ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि अब लोगों को सर्जरी के लिए दिल्ली या मेरठ जैसे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि अब मुज़फ्फरनगर में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी।मनोज झा को मल्टीटास्किंग सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल है और वे अब तक 5000 से अधिक सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। इनमें स्पाइन सर्जरी, ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी, पथरी (स्टोन) ऑपरेशन, यूरोलॉजी, एंकोलॉजी और अन्य जटिल सर्जरी शामिल हैं। ईवान हॉस्पिटल में इन ऑपरेशनों की लागत दिल्ली–मेरठ जैसे बड़े शहरों की तुलना में काफी कम है। विजय जैन ने जानकारी दी कि यहां पर मात्र ₹15,000 में सर्जरी की जा सकती है, जबकि यही सर्जरी बड़े शहरों में ₹1 लाख तक में होती है। ICU सेवाओं का खर्च भी अन्य हॉस्पिटलों की तुलना में काफी कम बताया गया है। ईवान हॉस्पिटल में आईसीयू का खर्च ₹10,000 से ₹15,000 प्रतिदिन है, जबकि अन्य बड़े हॉस्पिटल्स में यही खर्च ₹50,000 से ₹1,00,000 तक पहुंच जाता है।हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि मुज़फ्फरनगर में सबसे बड़ी समस्या आपातकालीन स्थिति में जनरल सर्जन की अनुपलब्धता रही है, जिसके चलते मरीजों को तत्काल इलाज के लिए अन्य शहरों में रेफर किया जाता था। इस कमी को दूर करने के उद्देश्य से ही मनोज झा को बुलाया गया है। विजय जैन ने बताया कि वे अमेरिका से लौटकर अपने जन्मस्थान मुज़फ्फरनगर में लोगों की सेवा करने का संकल्प लेकर आए हैं। उनका उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण इलाज यहीं पर उपलब्ध हो सके, जिससे इलाज में देरी न हो और मरीजों की जान बचाई जा सके। ईवान हॉस्पिटल अब जिले में आधुनिक और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र बनता जा रहा है।















