लायंस क्लब्स इंटरनेशनल रीजन 2 की अवार्ड सेरेमनी “मुस्कान” 5 जुलाई को अलवर में

अलवर में लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 की रीजन 2 सांवरियाँ द्वारा अवार्ड सेरेमनी “मुस्कान” का आयोजन 5 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे होटल बांड वेल, एरोड्रम रोड पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन गिरीश गुप्ता करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी.एम.जे.एफ. लायन सुनील अरोड़ा (2024–25) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि व वक्ता के रूप में PDG, MJF लायन अशोक ठाकुर, VDG-2, MJF लायन आर.एस. मदान, PDG, MJF लायन मानक चंद गुप्ता, PDG, MJF लायन इंजी सुभाष जोशी, PDG, MJF लायन शशि गोयल, PMJF लायन के सी शर्मा, MJF लायन प्रभु पाटिल, MJF लायन ओ पी मंगल, लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो अमन गुप्ता और MJF लायन डॉ एस.सी. मित्तल मंच पर मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वर्षभर रीजन 2 के कार्यों में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके तुरंत बाद लायंस क्लब अलवर मत्स्य की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन डॉ. मंजू अग्रवाल, सचिव लायन सुधा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष लायन यामिनी (मीणा) गुप्ता सहित पूरी टीम शपथ लेंगी। इस आयोजन में लायन संध्या अग्रवाल को मास्टर ऑफ सेरेमनी की भूमिका सौंपी गई है, जबकि इंस्टालेशन सेरेमनी का संचालन एम.जे.एफ. लायन गिरीश गुप्ता करेंगे

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts