भोपा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की गंभीर वारदात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अफवान और उसकी सहयोगी फरजाना को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाना भोपा में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को उसकी चाची फरजाना 27 जून की रात को बहाने से घर के पास स्थित स्कूल में ले गई, जहां पहले से मौजूद आरोपी अफवान पुत्र इस्ताख ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौनी साजिश में फरजाना की भूमिका भी स्पष्ट रूप से सामने आई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भोपा तथा थाना प्रभारी भोपा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तहरीर मिलते ही थाना भोपा में मुकदमा संख्या 206/25 अंतर्गत धारा 64(1), 137(2) बीएनएस और 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस द्वारा की गई तत्पर कार्रवाई में दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। इस प्रकरण में एक अन्य अभियुक्त आसिफ पुत्र गफ्फूर अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और शीघ्र ही उसे भी पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।भोपा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति जनविश्वास और मजबूत हुआ है।















