भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर सहारनपुर में व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया,

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जनपद सहारनपुर में यह आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में संपन्न हुआ, जहां पूंजी निवेश करने वाले व्यापारियों और उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एसडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात संस्कृति निदेशालय द्वारा नामित कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया। स्थानीय आयोजन में महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मानित व्यापारियों में जनपद में सर्वाधिक टैक्स देने वाले प्रतिष्ठानों में आराधना ऑटोमोबाइल प्रा. लि., स्वाति होंडा, मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव प्रा. लि., गोपालदास एस फॉरवर्डिंग कंपनी और दीपक कम्युनिकेशन शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों के स्टालों का उद्घाटन कर अतिथियों ने उत्पादों का अवलोकन किया। इन स्टालों में राज्यकर विभाग, एमएसएमई, औद्योगिक विकास, और नगरीय एवं ग्राम्य विकास विभाग के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया।

महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारियों को भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण प्रदान कर रही है। उन्होंने भामाशाह के त्याग को स्मरण करते हुए कहा कि व्यापारियों द्वारा दिए गए कर का उपयोग सरकार राष्ट्रहित में कर रही है।

विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों को सम्मान देकर समाज में उनके योगदान को मान्यता दे रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से ही राष्ट्र की प्रगति संभव है।

इस अवसर पर शीतल टंडन, दिनेश सेठी, अनूप खन्ना, ब्रित चावला, पंकज गुप्ता, मुकुंद मनोहर गोयल, रमेश अरोड़ा, दीपांशु गोयल और रोहित घई सहित अनेक व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर आयुक्त राज्य कर धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजयानन्द पाण्डेय, अवधेश प्रताप सिंह और संयुक्त आयुक्त अमित पाठक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts