राजगढ़ (अलवर)। कस्बे के टहला सड़क मार्ग स्थित एक मैरिज गार्डन के पार्क में समुद्र में पाए जाने वाला अजीबोगरीब जीव (स्नेल) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पार्क में टहलते समय इस जीव को देख कर मैरिज होम के मालिक ने तुरंत नगरपालिका कर्मचारी एवं पर्यावरण प्रेमी जूगनू तंबोली को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर तंबोली मौके पर पहुंचे और स्नेल को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि जीव को सुरक्षित रखा गया है और इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। फिलहाल यह समुद्री जीव जूगनू तंबोली की देखरेख में सुरक्षित है।















