मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में जिला परामर्शदात्री समिति एवं विशेष जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने की।बैठक में सीडी रेशियो, वार्षिक ऋण योजना और RC से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सीएम युवा, पीएम सूर्य घर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, स्वयं सहायता समूह सीसीएल योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना जैसी योजनाओं की बैंकवार समीक्षा की।बैठक में लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण और लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। समयसीमा का पालन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक शिशिर त्रिवेदी, भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी श्रवण कुमार, नाबार्ड के डीडीएम निलय वत्स, उपायुक्त उद्योग जैसमीन, वित्तीय परामर्शदाता हेमंत त्यागी, RSETI निदेशक संजय कुमार और सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।















