बानसूर में शराब ठेकेदार को बदमाशों ने मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर एक शराब ठेकेदार की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान सुनील उर्फ टुल्ली (35), निवासी बालावास के रूप में हुई है, जो बालावास में ही शराब की दुकान चलाता था।

मंगलवार को सुनील अलवर बाईपास रोड स्थित एक टेलर की दुकान पर कपड़े लेने गया था। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार करीब छह बदमाश वहां पहुंचे और सुनील पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत एंबुलेंस से कोटपूतली के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। एक सीसीटीवी वीडियो में बदमाशों को गोली मारने के बाद भागते हुए देखा गया है। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts