मुजफ्फरनगर।लखनऊ में आयोजित समाजवादी महिला सम्मेलन में हजारों महिलाओं की उपस्थिति में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा सांसद डिंपल यादव ने महिलाओं को राजनीतिक हिस्सेदारी, सुरक्षा, सम्मान और 2027 में सपा सरकार बनने पर कई योजनाओं का लाभ देने की घोषणा की।इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव अनिता कश्यप ने महिलाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक हिस्सेदारी देने के साथ ही पीडीए वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी रही है।अनिता कश्यप ने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी, और इसी उद्देश्य को लेकर वह प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाएंगी।















