खोहड़ा करमाली में सायबर अपराध रोकथाम अभियान: पुलिस ने ग्रामीणों को दी जागरूकता, युवाओं से की भविष्य सुधारने की अपील

अलवर जिले की नौगांव तहसील की ग्राम पंचायत खोहड़ा करमाली में पुलिस प्रशासन की ओर से सायबर अपराध जागरूकता एवं सुधार अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को सायबर ठगी के खतरों से अवगत कराया गया और युवाओं को अपराध से दूर रहने की अपील की गई।इस अवसर पर रामगढ़ थानाधिकारी विजेंद्र सिंह और नौगांव थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पैसों के लालच में आकर कई युवा और नाबालिग सायबर अपराध में लिप्त हो रहे हैं, जो न केवल गैरकानूनी है, बल्कि उनके परिवार के लिए शर्मिंदगी का कारण भी बन रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीकों की सहायता से अब अपराधी जल्द ही पकड़े जाते हैं। ऐसे अपराधों से अर्जित धन गलत रास्तों पर खर्च होता है, जिससे युवा नशे और अन्य बुरी आदतों का शिकार हो जाते हैं।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले वर्ष से कानून में नया प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके अनुसार आपराधिक तरीके से अर्जित संपत्ति को सरकार द्वारा कुर्क किया जा सकता है।अंत में युवाओं से अपील की गई कि वे सायबर अपराध छोड़कर शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा जैसे सकारात्मक क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाएं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts