रेंच पुल पर ट्रक की टक्कर से बिजली व्यवस्था ठप, पार्षद फहद सलीम की तत्परता से कुछ घंटों में बहाल हुई आपूर्ति

सहारनपुर । वार्ड 44 कुतुबशेर रेंच पुल पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा विद्युत पोल को टक्कर मार दी गई, जिससे रेंच पुल नाला पटरी, चावलो वाली गली, मोहल्ला लुंगीग्रान व मेन रोड की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्रीय जनता ने इस घटना की सूचना समाजवादी पार्टी के पार्षद फहद सलीम को दी।
फहद सलीम ने तत्परता दिखाते हुए अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार और SDO से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने तत्काल विद्युत विभाग की टीम को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य शुरू कराया और कुछ ही घंटों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
पार्षद फहद सलीम ने इस दौरान मेन रोड पर क्षतिग्रस्त 4-5 विद्युत पोल व जर्जर हो चुकी विद्युत वायरिंग को बदलवाने की मांग की। साथ ही कुतुबशेर रेंच के पुल पर बड़े वाहनों की नो एंट्री लागू करने की भी मांग की, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
अधिशासी अभियंता ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय नागरिकों ने विद्युत विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए अधिकारियों का धन्यवाद किया।
मौके पर आसिफ सेठी, लाइनमैन राजीव कुमार, राजा भाई, राव शकील भाई, नाहिद, सलमान मालिक, अमानत रशीद, तस्लीम कुरैशी व शाहवेज़ कुरैशी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts