मुज़फ्फरनगर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, 3200 से अधिक लोगों ने लिया भाग

मुज़फ्फरनगर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डीएवी इंटर कॉलेज, आर्य समाज रोड पर मनाया गया। दीप प्रज्वलन और धन्वंतरि वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्यमंत्री ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया और योग को जीवन का आवश्यक हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त यह दिवस आज विश्व भर में भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक बन गया है।कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य द्वारा संचालन किया गया और योगाभ्यास सुमित सिरधाना, विजय कुमार, शिवि त्यागी, प्रभा नगाईच और सोनिया लूथरा ने करवाया। योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम ध्यान कराया गया।15 से 20 जून तक योग सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयुष विभाग के अधिकारियों ने सभी अतिथियों और सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, योग संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts