भूपेन्द्र यादव ने ईशवाना में जनजातीय अभियान कार्यक्रम में की शिरकत, कहा– डेयरी संयंत्र से अलवर को मिलेगा रोजगार

अलवर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव सांसद संपर्क यात्रा के तहत राजगढ़लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईशवाना पहुंचे। यहां आयोजित सांसद संपर्क एवं धरती आबा जनजातीय अभियान कार्यक्रम में ग्रामीणों कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया। रास्ते में भी विभिन्न स्थानों पर उनका अभिनंदन हुआ।कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने चुनाव के दौरान भाजपा पर आरक्षण समाप्त करने की अफवाहें फैलाई थीं, लेकिन एक वर्ष से अधिक हो गया है, आरक्षण यथावत है।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय आमजन को अफसरों के चक्कर काटने पड़ते थे, जबकि आज सरकार खुद लोगों के द्वार तक पहुंच रही है। आधार और जनधन अकाउंट से जुड़े कार्य अब गांवों में कैंप लगाकर पूरे किए जा रहे हैं।

भविष्य की तैयारियों की बात करते हुए उन्होंने सांसद खेल उत्सव, गांवों में लाइब्रेरी निर्माण और युवाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए ठोस प्रयास जरूरी हैं। इसी सोच के तहत अलवर डेयरी को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि अलवर डेयरी का संयंत्र 1975 में लगा था, जो अब जर्जर हो चुका था। अगर समय पर कदम नहीं उठाए जाते, तो डेयरी बंद होने की कगार पर पहुंच जाती। इस समस्या को देखते हुए 125 करोड़ रुपये की लागत से नया संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जो आने वाले 20-30 वर्षों तक जरूरतें पूरी करेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts