राजगढ़ में भगवान जगन्नाथ के गंगा बाग मेले की तैयारियां जोरों पर

राजगढ़ (अलवर) गंगा बाग में हर वर्ष की भांति इस बार भी भगवान जगन्नाथ का विशाल मेला 26 जून से प्रारंभ होकर 4 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर रहा है। नगर पालिका की ओर से मेला स्थल पर अस्थाई दुकानों के लिए मार्किंग कच्ची सड़कों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। वहीं, झूले, खिलौने, मनिहारी अन्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों ने भी स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया है। कुछ झूले स्थापित हो चुके हैं, जबकि अन्य झूलों को लगाने का काम प्रगति पर है।

मेले की व्यवस्थित आयोजना हेतु 10 जून को उपखंड अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसके निर्देशों के अनुसार 20 जून को नगर पालिका सभागार में अस्थाई दुकानों के आवंटन की लॉटरी निकाली गई। नगर पालिका के प्रारूपकार विकास भारद्वाज के अनुसार सभी दुकानदारों को समान अवसर देने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लॉटरी प्रणाली को अपनाया गया है। मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंदरूनी सड़क व्यवस्था को सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।गौरतलब है कि यह मेला राजगढ़ कस्बे की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी स्थानीय निवासी भाग लेते हैं। प्रशासन की कोशिश है कि मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था हो और श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा मिले।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts