मुजफ्फरनगर में मां ने प्रेमी संग मिलकर दो मासूम बच्चों को जहर देकर उतारा मौत के घाट

मुजफ्फरनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात थाना भोपा क्षेत्र के गांव रुड़कली की है। जानकारी के अनुसार, 19 जून की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि गांव में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां 5 वर्षीय अरहान और 1 वर्षीय इनाया मृत अवस्था में पाए गए। प्रारंभिक जांच में बच्चों की मौत सामान्य प्रतीत हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में जहर की पुष्टि होते ही पूरा मामला पलट गया।बच्चों के पिता वसीम एक फैक्ट्री में काम करते हैं और चंडीगढ़ में रहते हैं। घटना के समय घर पर मां मुस्कान (24 वर्ष) ही मौजूद थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मुस्कान से कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह पिछले कुछ समय से गांव के ही युवक जुनैद के साथ अवैध संबंधों में थी। पति वसीम पिछले दो वर्षों से टीबी की बीमारी से जूझ रहे थे और घर पर कम ही रहते थे। इसी दौरान मुस्कान और जुनैद के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।मुस्कान ने जुनैद से शादी करने की बात कही, लेकिन जुनैद ने बच्चों के खर्च का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने बच्चों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 19 जून की सुबह मुस्कान ने बच्चों को नाश्ते में चाय और बिस्कुट में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। मुस्कान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी जुनैद अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुस्कान को अपने बच्चों की हत्या पर कोई पछतावा नहीं है, जिससे समाज में आक्रोश का माहौल है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts