जिम से बुलाकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला, पांच दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो स्वामी यशवीर देंगे धरना

शाहपुर कस्बे के मोहल्ला मंगलापुरी मंडी निवासी गरीब दास ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 4 जून को उसका पुत्र दीपक बसी रोड स्थित एक जिम में कसरत कर रहा था। इसी दौरान गांव पलड़ी निवासी रिजवान ने उसे फोन कर जरूरी बात कहकर पलड़ी बुला लिया। दीपक जब वहां पहुंचा, तो पहले से मौजूद रिजवान और उसके साथ चार-पांच अज्ञात युवकों ने अचानक उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।परिवार का आरोप है कि पुलिस ने भले ही एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन दबाव के चलते प्रारंभिक जांच में पकड़े गए दो युवकों को छोड़ दिया गया। साथ ही आरोपियों के परिवार अब केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इस घटनाक्रम से आक्रोशित दीपक के परिजन शुक्रवार को बघरा स्थित योग साधना आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज से मिले और पूरी घटना की जानकारी दी।स्वामी यशवीर ने इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से फोन पर वार्ता की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के कुछ लोग लगातार गरीब हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे पलड़ी गांव पहुंचकर आरोपियों के घरों के बाहर हिंदू पंचायत करेंगे और धरना देंगे।पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज करने का आश्वासन दिया है। मामले की जांच जारी है

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts