आतंकी संगठनों से रिश्ते: जम्मू-कश्मीर में तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, एलजी का बड़ा कदम

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। जांच में सामने आया कि ये कर्मचारी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से संपर्क में थे और उनकी मदद कर रहे थे।

बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में शामिल हैं:

  • मलिक इश्फाक नसीर, जम्मू-कश्मीर पुलिस में कॉन्स्टेबल

  • एजाज अहमद, सरकारी स्कूल में अध्यापक

  • वसीम अहमद खान, गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत

इन पर देश की सुरक्षा को खतरे में डालने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत की गई है, जिसमें सरकार को ऐसे मामलों में बिना विभागीय जांच के भी सेवा समाप्त करने का अधिकार है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts