वृद्धाश्रम बांदा का निरीक्षण: कूलर, साफ-सफाई और पेंशन को लेकर गंभीर लापरवाही पाई गई

बांदा में उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। अपर जिला जज एवं शेल्टर होम कमेटी के अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने भूतल का निरीक्षण करते हुए पाया कि कूलरों में पानी नहीं भरा गया था, जिससे गर्मी और गंदगी से हाल में मक्खियाँ भरी हुई थीं। स्नानागार व टॉयलेट की भी खराब स्थिति थी। प्रथम तल पर रहने वाली महिलाओं के कमरों में कूलर नहीं थे और वाटर प्यूरीफायर भी खराब था, जिससे वृद्ध संवासियों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा था। इस पर अपर जिला जज ने गर्मी से हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। वृद्धाश्रम प्रबंधक अनुपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लगभग एक साल से नहीं मिल रहा। प्रबंधक को तुरंत समाज कल्याण विभाग से संपर्क कर पेंशन दिलाने के निर्देश दिए गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार चौधरी ने साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक सुधार करने के लिए कड़ी हिदायत दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts