छाहर्रीन धाम हनुमान मंदिर में चोरी, दान-पात्र तोड़कर नकदी ले उड़ा अज्ञात चोर

राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग पर स्थित छाहर्रीन धाम हनुमान मंदिर में अज्ञात चोर ने दान-पात्र को निशाना बनाते हुए उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मंदिर के पुजारी पंडित रामावतार शर्मा ने बताया कि सुबह पूजा के लिए आए तो देखा कि दान-पात्र का पिछला गेट मुड़ा हुआ था और ताला टूटा हुआ था। मौके पर ईंट, पत्थर और सरिया भी पड़ा मिला, जिससे अंदेशा है कि इन्हीं से दान-पात्र को तोड़ा गया।

यह पहली बार नहीं है, पूर्व में भी इसी मंदिर से नकदी चोरी हो चुकी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों और लूट की घटनाओं से लोग भयभीत हैं। कुछ दिन पहले ही अज्ञात चोर दस चक्का डंपर चुरा ले गए थे और एक वृद्ध से एक लाख रुपये की जेबकट्टी हुई थी। इन मामलों में अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। मंदिर चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts