मुजफ्फरनगर में व्यापार मंडल और एंटी करप्शन टीम ने एसएसपी संजय वर्मा का किया सम्मान

मुजफ्फरनगर में झांसी रानी व्यापार मंडल और ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूलों की माला पहनाकर और पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी को उनकी ईमानदार कार्यशैली और कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए धन्यवाद दिया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष विक्की चावला, विपिन सिंगल, संजय गोस्वामी, नदीम अंसारी, सुरेंद्र कुमार, लोकेंद्र पाल, सरदार जी दांतो वाले सहित व्यापार मंडल और ट्रस्ट की पूरी टीम उपस्थित रही। सभी ने एक सुर में संजय वर्मा के नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था में आए सुधार की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करते रहने की शुभकामनाएं दीं। आयोजन का उद्देश्य पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल बनाना भी था। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts