अखैगढ़ गांव में परशुराम जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, दो हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

भरतपुर जिले के अखैगढ़ गांव में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा की जानकारी समाजसेवी धीरज जैमन ने दी। यात्रा पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए संपन्न हुई, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अनुमानित दो हजार विप्र समाज के लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया।

शोभा यात्रा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिनमें रेवती प्रसाद शर्मा, अवधेश शर्मा, लोकेश पाराशर, रामदत्त उपाध्याय, लक्ष्मण अवस्थी, महेश हल्देनिया, गंगा प्रसाद पाराशर, संजय पाराशर, गोविंद चतुर्वेदी, ऋषि भाद्रपति, विजय भाद्रपति, विनोद जैमन, दिनेश हरियाणा डॉन, विष्णु दत्त शर्मा, सुरेश हल्देनिया, प्रकाश क्षोत्रिय, बृजेश मिश्र (प्रधान), चैनू मिसर, सत्यप्रकाश भाद्रपति, मोहित शर्मा, अजीत अवस्थी, महेश (CRPF निरीक्षक), गोपाल बोहरा और राघव राजू चतुर्वेदी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts