रामगढ़ में उप जिला अस्पताल के शिफ्टिंग पर विधायक ने ली अधिकारियों की बैठक

रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यालय में उपखंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में रामगढ़ में प्रस्तावित उप जिला अस्पताल के निर्माण को लेकर चर्चा की गई, जिसमें वर्तमान में संचालित अस्पताल को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही क्षेत्र में पेयजल, बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर अधिकारियों से फौरन कार्रवाई करने को कहा।बैठक में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित राठौर, पुलिस उपाधीक्षक सुनील शर्मा, तहसीलदार अंकित गुप्ता, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश गांधी, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाचार्य अपूर्ण दुबे, कपिल शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी विभागों से क्षेत्रीय विकास के कार्यों में तेजी लाने और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की अपील की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और जनता की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें। बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक समन्वय बढ़ाकर विकास कार्यों को गति देना था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts