प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के बांदा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बांदा में देर शाम विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनारायण सिंह भी मौजूद रहे। जैसे ही उनके आने की सूचना मिली, विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ स्वागत के लिए पहले से ही तैयार थे। प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पारंपरिक तरीके से फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी कुंवर हेमंत सिंह ने भी गर्मजोशी से दोनों नेताओं का अभिनंदन किया और संगठनात्मक विषयों पर वार्ता की।

कार्यक्रम में गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष ने बांदा जिले की वर्तमान स्थिति और समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने सकारात्मक रवैया अपनाते हुए आवश्यक सुधारों का आश्वासन दिया और संगठन की निष्ठा तथा गौ रक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की।सभी ने संगठन की एकजुटता और उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts