मुज़फ्फरनगर की पेपर मिल में भीषण आग, कई जिलों से पहुंचीं दमकल गाड़ियां, लाखों का नुकसान

मुज़फ्फरनगर के भोपा रोड स्थित सिल्वर टोन पल्प एंड पेपर मिल में चानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आग मिल के गोदाम में रखे वेस्ट मैटेरियल में लगी और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई। आग की भयावहता को देखते हुए न केवल मुज़फ्फरनगर, बल्कि सहारनपुर, शामली और मेरठ से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। आसपास की बिंदल, मीनू और हो गया पेपर मिलों से भी फायर टेंडरों की सहायता ली गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया। आग लगातार गोदाम के अंदर सुलग रही है, जिससे भीतर दमकल ले जाना जोखिमभरा हो सकता है। धीरे-धीरे रॉ मटेरियल हटाकर भीतर पहुंचने की कोशिश की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। मिल मालिक संजीव जैन ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही किया जा सकेगा। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts