कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में “तिरंगा गौरव सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा ग्राम सभा भुलई के पूरा से प्रारंभ होकर बाबूगंज बाजार तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा—”भारत माता की जय”, “भारतीय सेना जिंदाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारों से लोगों का जोश देखते ही बनता था। बाबूगंज बाजार पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।
अपने उद्बोधन में श्री अहमद ने कहा कि यह यात्रा किसी पार्टी, धर्म या संप्रदाय के लिए नहीं बल्कि देश के स्वाभिमान और सम्मान के लिए है। उन्होंने शहीद सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि देश की एकता, अखंडता और वीरता के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक नेता, महिलाएं और युवा शामिल हुए, जिनमें देवराज उपाध्याय, डॉ. जगत नारायण सिंह, विनोद विश्वकर्मा, सूफिया बानो, ओम प्रकाश सरोज, तौसीफ अंसारी, कमला देवी, दिवाकर भारतीय, सुनील पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।















