बाँदा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी आज बांदा के अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सवांद में वकफ़ सुधारण जन जागरण अभियान कार्यक्रम में वार्ता की विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि विपक्ष की पार्टी व नेताओं ने मुसलमान की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया है। उनकी सरकारों में वकफ़ संपत्तियों को अपनी बपौती समझा गया निरंतर मुस्लिम समाज को डरा डरा कर उनका वोट लेते रहे है। मुस्लिम समाज के लिए कोई काम नहीं किया गया ।सीए एनआरसी लागू होने पर भी मुसलमान को डराया गया और आज वकफ़ संशोधन बिल पारित होने पर भी सिर्फ मुसलमान को डराने का कार्य किया जा रहा है ।आज मुसलमान अगर शिक्षा से पिछड़ा है तो यह जिम्मेदारी सपा और कांग्रेस व अन्य दलों की है। बीजेपी की सरकार सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है। देश के प्रधानमंत्री चाहते हैं कि मुसलमान व हिंदू को समांतर का अधिकार मिले किसी भी धर्म व जाति के साथ अत्याचार ना हो और वकफ बोर्ड की अरबो खरबो रुपए की संपत्ति को कुछ लोग अपनी बपौती समझकर उसकी हड़पे हुए हैं। यह गरीबों की संपत्ति है बड़े-बड़े भूमाफियाओं ने इन जमीनों पर अपना कब्जा कर रखा है। मुसलमान को हाथ खोलकर वक्फ संशोधन बिल का स्वागत करना चाहिए। योगी और मोदी जी की सरकार में अपराध व अपराधियों पर पूरी तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है ना किसी का धर्म देखा जाता है और ना किसी की जात अपराध करने वालों की ना तो कोई धर्म होता है। और ना कोई जाति होती है । वक्फ की संपत्ति पर अधिकार गरीब मुसलमान को मिलना चाहिए हम चाहते हैं कि मुसलमान का बच्चा भी डॉक्टर इंजीनियर व आईएएस पीसीएस बने वह शिक्षा के क्षेत्र पर एक नई ऊंचाई तय करेंगे।















