औरैया में भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा,

औरैया शहर के तिलक नगर मोहल्ला स्थित भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर भक्ति गीतों पर थिरकते हुए शामिल हुए। यात्रा का स्वागत जगह-जगह फूलों से किया गया और यह यात्रा हाजी पेट्रोल पंप रोड, संयुक्त जिला चिकित्सालय, संजय गेट, सुभाष चौक, कानपुर रोड, सदर बाजार, लेडीज मार्केट होते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

यात्रा में भगवान परशुराम के रूप में रथ पर सवार श्रद्धालु थे, जिनके साथ धार्मिक ध्वज लेकर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भाजपा नेता अवधेश भदौरिया, सपा नेता लालजी शुक्ला और नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान हलुआ प्रसाद और शीतल पेयजल वितरित किया गया। सीओ सिटी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल भी यात्रा के साथ मौजूद था। इस भव्य शोभा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया समेत हजारों श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts