टीम BHL द्वारा 92वां रक्तदान शिविर मोहल्ला खजूर तला, नियर पुल कंबोहन के पास आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन आयशा मॉडल स्कूल के प्रबंधक मुजाहिद नदीम ने फीता काटकर किया। शिविर में BHL के अध्यक्ष साजिद खान और मुदस्सिर नदीम ने बताया कि नियमित रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है, साथ ही रक्तदाता के खून की जांच भी निःशुल्क होती है।
BHL के सचिव अरफात खान ने देश और प्रदेशवासियों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और आवश्यकता पड़ने पर तीन माह के भीतर अपने नजदीकी ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान अवश्य करें। आज के इस शिविर में कुल 31 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।
शिविर को सफल बनाने में अफ़ज़ल पिठौरी, हाजी आतिफ, मोहसिन खान, निज़ाम मलिक, फैसल बंजारा, सलमान ज़ुबैरी, शाहरुख कुरैशी और मास्टर मोईन सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।















