वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला 20 अप्रैल, रविवार को प्रातः 11 बजे जैन मंदिर बामनवाड़जी धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी की अध्यक्षता में व प्रदेश प्रवक्ता जोगेंद्र राजपुरोहित के सानिध्य में होगी। जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में सांसद, मंत्री, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजन व कार्यकर्ता भाग लेंगे। वक्फ संशोधन जन जागरण अभियान के जिला संयोजक नारायण देवासी ने बताया कि इस अभियान को लेकर एक व्यवस्था समिति का गठन किया गया है, जिसमें झाड़ोली व पिंडवाड़ा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वक्फ अधिनियम 2025 में किए गए संशोधन की जानकारी आम मुसलमान नागरिकों तक पहुंचाना है। साथ ही इस अभियान को मंडल स्तर तक विस्तारित करने की रूपरेखा भी बनाई जाएगी।















